भारी बारिश के कारण मदुरै में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत

tamil-nadu-3-people-died-due-to-wall-collapse-in-madurai-due-to-heavy-rains

Tamil Nadu: तमिलनाडु में मदुरै जिले के वलैयांगुलम गांव में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बुजुर्ग दादी उनका 10 साल की पोता भी शमिल है। ये घटना इलाके में भारी बारिश के कारण बिजली गुल होने के दौरान हुई।  Tamil Nadu:

Read Also: IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया

बता दें, मृतकों की पहचान अम्मापिल्लई (65), उनके पोते वीरमणि (10) और पड़ोसी वेंकट्टि (55) के रूप में हुई है। रविवार 18 मई की शाम को वो घर के सामने बरामदे में बैठकर बातें कर रहे थे और वीरमणि अपनी दादी की गोद में खेल रहा था। अचानक छत और दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को मलबे में फंसा हुआ पाया।

Read Also: 22 मई को बीकानेर जाएंगे PM मोदी, ‘अमृत भारत योजना’ के तहत देश के कई रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

आपातकालीन सेवाओं को तुरंत फोन किया गया और पीड़ितों को वलैयांगुलम सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, शुरुआती इलाज के दौरान वेंकट्टि की मौत हो गई। अम्मापिल्लई और वीरमणि को बेहतर इलाज के लिए मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौत हो गई। पेरुंगुडी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। पीड़ितों के रिश्तेदारों ने बचाव कार्य में देरी पर नाराजगी जताई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *