भारतीय नौसेना का आईएनएसवी तारिणी चालक दल 29 मई को ऐतिहासिक परिक्रमा पूरी करेगा

#INSVTarini, #IndianNavy, #HistoricCircumnavigation, #NavyPride, #MaritimeJourney, #SailingSuccess, #IndianNavyHistory, #TariniCrew, #NauticalAdventure, #ProudToBeIndian,

Indian Navy: नौसेना की दो महिला अधिकारियों को लेकर आईएनएसवी तारिणी वैश्विक जलयात्रा के अपने अंतिम चरण में उत्तरी गोलार्द्ध को पार करने के बाद लौट रही है।ये उपलब्धि हासिल करते हुए, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के 29 मई को गोवा के तटों पर पहुंचने के लिए तैयार हैं.…..Indian Navy

Read also- शांति तब सुनिश्चित होती है जब आप युद्ध के लिए सदा तैयार हों – उपराष्ट्रपति

इस ऐतिहासिक आयोजन के ध्वजारोहण समारोह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर करेंगे, जो औपचारिक रूप से परिक्रमा के समापन का प्रतीक होगा।नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने इसके चालक दल के सदस्यों से बातचीत की और उनके अनुकरणीय कौशल और टीम भावना की सराहना की।

Read also- श्रीलंका के संसदीय शिष्टमंडल ने लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात की

नौसेना प्रमुख ने पिछले साल दो अक्टूबर को गोवा से भारतीय नौसेना नौकायन पोत (आईएनएसवी) की नौका को हरी झंडी दिखाई थी।लगभग आठ महीने की इस यात्रा के दौरान, तारिणी ने बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों का सामना करते हुए ‘केप ऑफ गुड होप’ को सफलतापूर्वक पार किया। लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने इसे संचालित किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *