गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कुलगाम में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Jammu and Kashmir: गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले कुलगाम में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को पहुंचेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये केंद्र शासित प्रदेश का उनका पहला दौरा होगा।जम्मू क्षेत्र में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान शाह पुंछ जिले का भी दौरा करेंगे, जहां सात से 10 मई के बीच हुई झड़पों के दौरान अंधाधुंध पाकिस्तानी गोलाबारी और ड्रोन हमलों में कुल 26 लोगों की जान गई थी।छह अप्रैल के बाद से गृह मंत्री का ये जम्मू-कश्मीर का तीसरा दौरा होगा।छह अप्रैल को तीन दिन के दौरे के बाद अमित शाह ने पहलगाम हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को फिर से कश्मीर का दौरा किया।

Read also- अमृतसर में एंटी-नारकोटिक्स टास्क को मिली बड़ी सफलता, तीन ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *