अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा इमोशनल नोट, बोले- फैंस का आशीर्वाद मिलना मेरे लिए गर्व की बात…

Bollywood:

Bollywood: प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताते हुए कहा, “ये मेरे लिये गर्व और सम्मान की बात है कि मुझे इतने सारे लोगों का आशीर्वाद मिला है।”अभिनेता ने सोमवार को अपने ब्लॉग में हर रविवार अपने मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ के बाहर आयोजित होने वाले ‘फैन मीटिंग सेशन’ की तस्वीरें साझा की। इन मुलाकातों के दौरान, अभिनेता की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक इकट्ठा होते हैं।Bollywood:

Read Also: Tamil Nadu: TVK विधायक प्रभाकर सर्वसम्मति से चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

बच्चन ने अपने पोस्ट में कहा, “लोगों का आशीर्वाद मिलना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। वे मुझे भरोसा दिलाते हैं, मुझे एक और दिन जीने की सांस देते हैं, वे मुझे काम करने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए और अपना काम पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। वे मेरा ‘विस्तृत परिवार’ हैं।”अभिनेता ने अपने कर्मचारियों से भी बेसब्री से उनका इंतजार करने वाले प्रशंसकों के साथ अच्छा व्यवहार करने का आग्रह किया।Bollywood:

Read Also: केरल में CM के नाम पर सस्पेंस बरकार, कांग्रेस हाईकमान ने सीनियर नेताओं को बुलाया दिल्ली

उन्होंने कहा, “इतनी देर तक तेज धूप में घंटों इंतजार करने वाले लोगों के साथ उचित शिष्टाचार से पेश न आना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। जनता तो साक्षात ईश्वर का ही रूप है। वे असल में बस स्नेह, सम्मान और सद्भावना ही चाहते हैं। वे हमें इतना कुछ देते हैं। बदले में, हमें उनके लिए एक ऐसे आईने की तरह होना चाहिए जो उन्हें सिर्फ प्यार, इज्जत और सम्मान ही लौटाए।”अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल और ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *