Delhi: भीषण गर्मी से लोगों का हुआ बुरा हाल, कितने दिन और बरसेगी आग…IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार को आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी।आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।

Read also- कस्टम विभाग ने थाईलैंड से तस्करी कर लाया गया 6 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा किया जब्त, 2 गिरफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Read also- केंद्र सरकार ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय पैनल का किया गठन

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *