IPL 2020- बीच सीजन में दिनेश कार्तिक ने KKR की कप्तानी मोर्गन को सौंपी, बताई ये वजह

अबु धाबी– कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सीजन के बीच एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है है। टीम मैनेजमेंट ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि मौजूदा कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंप दी है। नाइट राइडर्स ने एक बयान में कहा, “दिनेश कार्तिक ने केकेआर मैनेजमेंट को जानकारी दी है कि अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और टीम का उद्देश्य पूरा करने के लिए उन्होंने इयोन मोर्गन को कप्तानी सौंप दी है।”


बता दें कि दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के इस सीजन में अबतक सिर्फ एक ही मैच में अर्धशतक लगाया है, लेकिन इसके बाद से वो पटरी पर से उतरे हुए हैं। हालांकि कोलकाता की टीम अब तक सात में से चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।

कोलकाता के सामने मुंबई की चुनौती

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में आज मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। लीग के पहले हाफ में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो मुंबई ने जीत हासिल की थी। मुंबई का फॉर्म भी शानदार है और इसलिए उसका पलड़ा कोलकाता पर भारी लग रहा है। इसका एक कारण और है, मुंबई की फॉर्म और उसकी टीम में मौजूदा संतुलन।

Also Read- भारत के ल‍िए पहला ऑस्‍कर अवॉर्ड जीतने वाली ड‍िजाइनर भानु अथैया का निधन, ऐसा रहा सफर

वहीं, कोलकाता अभी तक सही संयोजन नहीं खोज पाई है, खासकर उसकी बल्लेबाजी में कई पेंच हैं। सलामी जोड़ी उसे अब तक मजबूत नहीं मिली। सुनील नरेन और शुभमन गिल के साथ लीग के शुरूआती मैचों में जाने वाली कोलकाता ने बाद में राहुल त्रिपाठी और गिल को आजमाया। यह जोड़ी काफी हद तक सफल भी रही लेकिन पिछले मैच में टॉम बेंटन को मौका मिला था लेकिन वो असफल रहे थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *