राजकोट में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुए निधन के बाद गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार को राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया है। इससे पहले उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात CM भूपेंद्र पटेल समेत कई दिग्गजों और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Read Also: CM नायब सिंह सैनी ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को PM मोदी की दूरदर्शी सोच का हिस्सा बताया

आपको बता दें, DNA सैंपल मैच होने के बाद आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर राजकोट लाया गया और यहां उन्हें श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाली वैन को विभिन्न तरह के फूलों से सजाया गया था। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व CM विजय रूपाणी के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। अब वह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। बता दें, अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में वह अपने परिजनों के पास जा रहे थे, मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। विमान दुर्घटना होने से वह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा साबित हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *