IPL 2020- फिर गरजा डी विलियर्स का बल्ला, RCB ने राजस्थान को दी मात

दुबई– इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के 33वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्ठान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दे दी। इस मुकाबले में एक बार फिर मिस्टर 360 ए बी डीविलियर्स का बल्ला गरजा। डीविलियर्स ने 22 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी को खेलकर आरसीबी को आसान जीत तक पहुंचाया।


इस जीत के साथ आरसीबी के 12 अंक हो गए हैं। विराट ब्रिगेड ने 9 मुकाबलों में 6 में जीत अपने नाम की है। वहीं तीन मुकाबलों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है।

आपको बता दें इससे पहले राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले खेलते हुए राजस्थान ने उथप्पा (41) और कप्तान स्मिथ (57) की पारियों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

Also Read- Happy B’day ‘जंबो’: 50 साल के हुए अनिल कुंबले, कोटला में पूरी पाकिस्तानी टीम को अकेले दी थी मात

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं थी और जल्द ही आरोन फिंच वापस पविलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली 43 ने देवदत्त पड्डिकल (35) के साथ मिलकर पारी को संभाला । इसके बाद बचा हुआ काम पूरा किया डीविलियर्स ने और उन्होंने एक चौका और 6 छक्कों के साथ 22 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका बखूबी साथ निभाया गुरकीरत मान ने जिन्होंने नाबाद रहते हुए 17 गेंदों पर 19 रन बनाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *