Bollywood: दिसंबर को रिलीज होगी कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’

Bollywood

Bollywood:  मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म “किस किसको प्यार करूं 2” सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज होगी। इसकी घोषणा कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की।कलाकार ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया, जिसमें वो दूल्हे के लिबास में दर्शकों की ओर चुपके से देख रहे हैं और अलग-अलग दुल्हन के वेश में चार महिलाएं उन्हें उठा रही हैं।Bollywood: 

Read Also- Uttarakhand: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

टीज़र पर लिखा है, “डोली उठी दुर्घटना घटी।”कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा- “दोगुनी उलझन और चार गुना मजे के लिए तैयार हो जाइए! #किस किसको प्यार करूं 2, हंसी का धमाल सिर्फ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को शुरू होगा।”किस किसको प्यार करूं 2” 2015 में आई कॉमेडी फिल्म का सीक्वल है, जिसमें इस हास्य कलाकार के साथ वरुण शर्मा, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर और एली अवराम भी थे।

Read Also: MP: इंदौर में आग का ताड़व, धुएं में दम घुटने से वाहन शोरूम के मालिक की मौत

पहली फिल्म कुमार शिव राम किशन पर केंद्रित थी, जिसका किरदार कपिल शर्मा ने निभाया था और जिनकी चार पत्नी थी।इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है और इसका निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने किया है। फिल्म में हीरा वरीना, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, मनजोत सिंह और पारुल गुलाटी भी हैं।Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *