Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव फिर निर्वाचित हुए आरजेडी के अध्यक्ष

Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके संस्थापक लालू प्रसाद को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी के संगठन चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने यहां प्रेसवार्ता में बताया कि प्रसाद एकमात्र उम्मीदवार थे, जिन्होंने एक दिन पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था और जांच के दौरान वह सही पाया गया। पूर्वे ने कहा, ‘‘औपचारिक घोषणा पांच जुलाई को यहां की जाएगी, जब पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। परिषद की बैठक में लालू प्रसाद को निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Read also- पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोगा में 310 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

इस बीच, बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने मुख्य विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि प्रसाद के दोबारा निर्वाचित होने से यह साबित हो गया है कि 28 साल पुराने राजद पर ‘‘एक परिवार का नियंत्रण’’ है।जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एक बयान में आरोप लगाया कि राजद प्रमुख के बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ‘‘राजनीति में नैतिकता के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपदेश देना पसंद करते हैं, लेकिन उनमें और उनके परिवार में नैतिकता का स्पष्ट अभाव नजर आता है।

Read also- MP: कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन ने लिया घटना का संज्ञान

’उप-मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लालू प्रसाद के 13वीं बार फिर से अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही राजद ने राजतंत्र स्थापित कर दिया है। स्पष्ट है कि पार्टी को केवल उनकी और उनके परिवार की जरूरत है और उसे दलितों, पिछड़ों और अगड़ी जातियों की कोई परवाह नहीं है।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *