MP: कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन ने लिया घटना का संज्ञान

MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को एक बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे तीन व्यक्तियों की संदिग्ध जहरीली गैस से मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।अधिकारियों ने बताया कि ये घटना धरनावदा गांव की है जहां छह व्यक्ति एक बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे। गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।

Read also- मवेशी तस्कर होने का शक, दो दलितों के काटे बाल, मवेशियों का चारा खाने पर किया मजबूर

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बछड़े को बचाने के लिए छह लोग कुएं में उतरे थे। उनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में बचा लिया गया और उन्हें गुना जिला अस्पताल ले जाया गया। छह में से केवल एक व्यक्ति ही सुरक्षित बाहर निकल पाया।कलेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में तीनों की मौत संदिग्ध रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से हुई।

Read also- खत्म हुआ इंतजार, इजराइल और ईरान ने संघर्ष विराम किया स्वीकार

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि कुएं में करीब 12 फुट पानी है जिसकी वजह से गेल की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई, राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ) और विभिन्न एजेंसियों के दलों को बचाव अभियान में दिक्कतें आईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *