साहस से भरी है त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा-PM Modi

International News: The journey of the Indian community in Trinidad and Tobago is full of courage - PM Modi, PM Modi, PM Modi latest event, PM Modi Visit, PM Modi Visit Trinidad and Tobago, PM Modi in Trinidad and Tobago, PM Modi- #NarendraModi, #LatestNews, #trinidad, #tobago, #politics

International News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस से भरी बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने जो कष्ट झेले, वे सबसे मजबूत लोगों को भी तोड़ सकते थे। पीएम मोदी ने गुरुवार को कोउवा के ‘नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम’ में एक सामुदायिक कार्यक्रम में ये टिप्पणी की।  International News: 

Read Also: अमरनाथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं से निर्भय होकर गुफा मंदिर जाने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की यात्रा के तहत गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा की शुरुआत भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भाग लेकर की और कहा कि उन्हें ये पूरी तरह से स्वाभाविक लगा, क्योंकि हम एक परिवार का हिस्सा हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो की आबादी लगभग 13 लाख है, जिनमें से 45 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं।

Read Also: मंडी में बादल फटने से मरने वालों की संख्या हुई 14, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

पीएम मोदी ने कहा, त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है। आपके पूर्वजों ने जिन परिस्थितियों का सामना किया, वे सबसे मजबूत लोगों को भी तोड़ सकती थीं लेकिन उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया।उन्होंने समस्याओं का डटकर सामना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने गंगा और यमुना को पीछे छोड़ दिया लेकिन रामायण को अपने दिलों में संजोए रखा।’ उन्होंने भारतीय समुदाय को ‘‘शाश्वत सभ्यता’’ का संदेशवाहक बताया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *