दिल्ली के बवाना में स्वास्थ्य विभाग को मिली सफलता, दूसरी बार किया लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़

Jhajjar news, दिल्ली के बवाना में स्वास्थ्य विभाग को मिली सफलता.... | Totaltv |

(योगेंद्र सैनी): बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प पर आगे बढ़ते स्वास्थ्य विभाग, झज्जर की टीम ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार अंतरराज्यीय लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग को लिंग जांच गिरोह को पकड़वाने में सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने मामले में पीसी-पीएनडीटी व एमटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व गर्भरात में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व दवाईयां जब्त की। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी है।                                      Jhajjar news,

सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप सिंह ने अपने कार्यालय में रेड से जुड़ी जानकारी मीडिया के साथ सांझा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को 12 सितंबर की सुबह सूचना मिली थी कि जिला में लिंग जांच के लिए एक गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य गर्भवती महिलाओं को राज्य से बाहर ले जाकर लिंग जांच करवाते हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने पीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी डा. शैलेंद्र डोगरा, डिप्टी सिविल सर्जन डा. ममता, डा. तरुण व अन्य कर्मचारियों की एक टीम का गठन किया। इस टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकोए बनाकर गिरोह से संपर्क किया।

डा. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने लिंग जांच के लिए 25 हजार रुपए में सौदा तय किया। गर्भवती महिला को नई दिल्ली के बवाना क्षेत्र में श्री बालाजी क्लिनीक पर लाया गया। बालाजी क्लिनीक में कुसुम नामक महिला प्रैक्टिस कर रही थी। उसने गर्भवती महिला से 25 हजार रुपए लिए और इंतजाम करने को कहा। थोड़ी देर के बाद विजय नामक एक अन्य व्यक्ति बाइक पर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आया। गर्भवती महिला ने अल्ट्रासाउंड के उपरांत विभाग की टीम को इशारा किया। जिसके उपरांत क्लिनीक पर रेड की गई तो रेड के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ-साथ गर्भपात में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व दवाईयां भी बरामद की गई।

Read also:बेगूसराय की घटना पर राजनीति गरमाई, सीएम नीतीश से मांगा इस्तीफा

सिविल सर्जन ने बताया कि रेड के दौरान आरोपितों की तलाशी के दौरान विजय से 10 हजार व कुसुम से 15 हजार रुपए बरामद किए गए। इस कार्य में दिल्ली की पीएनडीटी टीम का भी सहयोग मिला। दोनों आरोपियों के खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए अन्य के खिलाफ भी पीसी-पीएनडीटी व एमटीपी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। साथ ही पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य उपकरण जब्त कर लिए गए है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Jhajjar news,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *