Sports News: क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में FIR दर्ज

Yash Dayal : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एक महिला ने 21 जून को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जिसमें आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने उसका यौन शोषण किया।महिला का दावा है कि वे पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद 24 जून को महिला ने इसे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया जो वायरल हो गया।

Read also- Bollywood: मीरा राजपूत ने शादी की सालगिरह पर लिखा इमोशनल नोट, बोली- दस साल बाद भी तुम … मेरे”

इसके बाद वे 27 जून को पुलिस से मिली और लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया है।उसने अपनी शिकायत की सत्यता की पुष्टि के लिए मोबाइल कॉल, चैट, स्क्रीन शॉट, वीडियो कॉल जैसे सबूत पेश किए।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यश दयाल के खिलाफ इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर या धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read also- UP: मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा में युवक द्वारा थूकने से मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस क्रिकेटर और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेगी।ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि सभी तथ्यों को देखने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।उन्होंने बताया कि पुलिस क्रिकेटर और उसकी सहजीवन साथी के बयान दर्ज करेगी। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। क्रिकेटर यश दयाल से इस मामले में संपर्क नहीं हो पाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *