रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदू और मुसलमान को लेकर कही ये बात- जानें क्या कुछ कहा ?

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी हिंदू और मुसलमान (Hindu and Muslim) में कोई भेदभाव नहीं करती। मध्य प्रदेश के सतना में राजनाथ सिंह ने ट्रिपल तलाक पर कहा कि नारी शक्ति का अपमान बीजेपी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सतना लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार गणेश सिंह के समर्थन में हुई रैली में राजनाथ सिंह ने कहा कि मां, बेटी या बहन, वो किसी भी जाति मजहब से हो, उन्हें वे अपनी मां, बेटी और बहन ही मानते हैं।

सतना में कांग्रेस ने सिद्धार्थ कुशवाह को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में 19 अप्रैल से 13 मई के बीच वोट डाले जाएंगे।2018 के आम चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की ओर से नकुलनाथ इकलौती सीट जीत पाए, जो कांग्रेसी दिग्गज कमलनाथ के बेटे हैं।

Read also- Sanju Samson Fined 12 lakh: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर लगा 12 लाख का जुर्माना

राजनाथ सिंह कांग्रेस पर लगाए ये आरोप…
“यह कांग्रेस के लोगों की चिंता रहती है, हिंदू मुसलमान इस नाम पर देश को बांट कर बराबर उन्होंने सरकार चलाई है। हम बहनों और भाइयों, जाति, पंथ और मजहब के आधार पर राजनीति करने वाले लोग नहीं हैं। हम इंसाफ और इंसानियत के आधार पर राजनीति करने वाले लोग हैं। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि तीन तलाक की प्रथा आपने क्यों समाप्त कर दी।

Read also-ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीटों के लिए प्राइज मनी का बढाना सराहनीय कदम- Neeraj Chopra

ये तो मुस्लिम समाज का मामला था। कांग्रेस के दोस्तों को मालुम नहीं है, कोई मां हो, कोई बहन हो, कोई बेटी हो, चाहे हिंदू हो, मुसलमान हो, इसाई हो, पारसी हो, यहूदी हो, बहनों और भाइयो, हम जैसे लोगों के लिए हमारी मां है, बहन है, बेटी है। कोई किसी से शादी करके और शादी के बाद तीन बार तलाक तलाक तलाक बोल करके उसकी छुट्टी कर दे। अन्य राजनीतिक पार्टियां उसे माफ कर दे, लेकिन बहनों और भाइयों सरकार बने या ना बने, भारतीय जनता पार्टी की सरकार नारी शक्ति का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकती है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *