SYL पर मीटिंग करने के बजाय कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट दायर करे बीजेपी सरकार- भूपेंद्र हुड्डा

SYL पर केंद्र सरकार की बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के हक़ के पानी को लेकर बड़ी मांग की है।हुड्डा ने हरियाणा सरकार से सीधे कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का मुकदमा दायर करने को भी कहा है।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने SYL को लेकर होने वाली प्रस्तावित बैठक पर प्रतिक्रिया दी है।भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार को अब इन बैठकों के दौर से आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला लंबे टाइम पहले हरियाणा के पक्ष में आ चुका है।

Read also- Sports: विश्व मुक्केबाजी कप में सर्वश्रेष्ठ रहा भारत का प्रदर्शन, कोच धर्मेंद्र बोले- रिकॉर्ड टूटने के….

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाने की जिम्मेदारी कोर्ट ने केंद्र सरकार को सौंपी थी। हरियाणा और केंद्र दोनों जगह, बीजेपी की सरकार है। ऐसे में अब तक हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल जाना चाहिए था। लेकिन बीजेपी के हरियाणा विरोधी रवैये के चलते यह नहीं हो पाया। अब अगर सरकार इसके बारे में बात कर रही है तो उसे सीधे कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का मुकदमा दायर करना चाहिए।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ये बयान ऐसे वक्त दिया है जब 9 जुलाई को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील की ओर से दिल्ली में मध्यस्थता बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

Read also- बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और दीया मिर्जा मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *