हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली बनीं खिलाड़ी

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को बर्मिंघम में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मुकाबले के साथ हरमनप्रीत ने अपने करियर का 334वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के 333 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और सभी प्रारूपों में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।

Read also- Uttarakhand: कांवड़ यात्रा को दौरान 10 फीट से ऊंचे डीजे सेटअप पर पुलिस ने लगाया प्रतिबंध

36 वर्षीय हरमनप्रीत कौर अब तक 182 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 146 वनडे और 6 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक, 85 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 171 नाबाद रहा है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में वह अब तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (346 मैच) और ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी (337 मैच) हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी (अब तक):हरमनप्रीत कौर- 334 मैच, मिताली राज- 333 मैच, झूलन गोस्वामी- 284 मैच, स्मृति मंधाना- 261 मैच और दीप्ति शर्मा- 239 मैच।

Read also- राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप, चुनाव आयोग पर दिया ये बयान

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *