Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में 10 फीट से ऊंचे डीजे सेटअप पर उत्तराखंड पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है।एसएसपी हरिद्वार ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि कुछ कांवड़ 12 फीट या उससे ज्यादा ऊंचाई के बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर बैठक की गई और यह स्पष्ट कर दिया गया है कि हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में किसी भी कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होने दी जाएगी।”
Read also-राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप, चुनाव आयोग पर दिया ये बयान
कांवड़ यात्रा शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई, जब हजारों कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे।हर की पौड़ी समेत हरिद्वार के अलग-अलग घाटों पर भगवा वस्त्रधारी कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने वहां स्नान किया और गंगाजल एकत्र किया।हर साल सावन महीने की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग राज्यों से कांवड़िए हरिद्वार आकर गंगा से जल भरते हैं और अपने गांव-शहर के शिव मंदिरों में ‘जलाभिषेक’ करते हैं।सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष लगभग छह से सात करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।
Read also- फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी चालक ने कुचला, पुलिस हिरासत में आरोपी
प्रमेंद्र सिंह डोभाल, एसएसपी हरिद्वार: देखिए, हमारे संज्ञान में ये बात आई थी कि कुछ जो 12 फीट से ऊपर की कांवड़ों को बनाया जा रहा है, असेंबल किया जा रहा है। इस संबंध में जो अंतर राज्य जो हमारी मीटिंग हुई थी, उसमें इंटरस्टेट मीटिंग में ये बात स्पष्ट तय हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा और उत्तराखंड में भी ये बात एक सहमती बनाई गई थी कि 10 फीट से ऊपर की कांवड़ों को किसी भी हालत में इजाजत नहीं दी जाएगी।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
