डीजल से लदी मालगाड़ी में आग लगने की घटना से रेल सेवाएँ हुुईं प्रभावित

Goods Train:  आज सुबह, दक्षिण रेलवे के एमएएस मंडल के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास डीज़ल से लदी एक मालगाड़ी में आग लग गई। आग से ट्रेन के आखिरी तीन डिब्बे प्रभावित हुए।एहतियात और सुरक्षा उपाय के तौर पर, ओएचई की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और चेन्नई-अरक्कोणम खंड पर सभी ईएमयू लोकल ट्रेन सेवाएँ अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गईं।
रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ अग्निशमन और बचाव सेवाओं को तुरंत तैनात किया गया और वे मौके पर स्थिति का सक्रिय रूप से प्रबंधन कर रहे हैं। मरम्मत कार्य प्रगति पर है और जल्द से जल्द सामान्य रेल परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा।रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएँ। अपडेट और सहायता के लिए, हेल्पलाइन न. 044-25354151 और 044-24354995  पर संपर्क करें किया जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *