कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर बोला जोरदार हमला

(प्रदीप कुमार)- Agneepath Scheme- कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को लेकर आज केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इसे रद्द करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है।वहीं दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा,सचिन पायलट और दीपेंद्र हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा,सचिन पायलट और दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र पर हमला बोला।सेना की अग्निपथ योजना को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पैसा बचाने के लिए भर्ती प्रक्रिया से खिलवाड़ किया है

Read also- Kisan Andolan : किसानों का आज ट्रैक्टर मार्च, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लोगों को मिल सकता है भारी जाम

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी बीते एक साल से ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ आवाज उठाती आई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी राहुल गांधी जी ने युवाओं के हक के लिए आवाज उठाई है।देश में आज जवान और किसान दोनों परेशान हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि केंद्र ने पैसा बचाने के लिए भर्ती प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ किया है।अग्निवीर योजना देश के युवाओं के साथ एक धोखा है सचिन पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार G-20 आयोजन, प्रधानमंत्री के हवाई जहाज, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और अपने प्रचार पर करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है, तो केवल पैसा बचाने के लिए सेना की भर्ती प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करना देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है

Read also- Amrit Bharat Station Yojna: PM मोदी ने किया अमृत भारत स्टेशन स्कीम का शुभारंभ, देश के इन 554 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी वर्ल्ड क्लास सर्विस

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आखिर किसकी मांग पर ये अग्निपथ योजना लाई गई। देश को हमेशा सेना पर गर्व रहा है सेना किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर है उसने हमेशा तिरंगा का मान बढ़ाया है। अग्निपथ की मांग किसी भी राजनीतिक दल ने नही की फिर किसके कहने पर लाया गया। इसका दुष्परिणाम दिखने लगा है,ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जहा इस स्क्रीम को लाये जाने से पहले हर साल 60 से 65 हजार भर्ती होती थी वो पिछले साल 40 से 45 हजार भर्ती हुई।कांग्रेस की मांग है कि अग्निपथ योजना वापस की जाए और पक्की भर्ती फिर से शुरू की जाए। कांग्रेस पार्टी का कहना है की अग्निपथ योजना आने के ठीक पहले इस दौरान भर्ती की सभी औपचारिकता पूरी कर चुके करीब 2 लाख युवाओ को अपॉइंटमेंट लेटर नहीं दिए गए इन युवाओं की तुरंत भर्ती सुनिश्चित की जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने भी कहा है कि देशभक्ति और बहादुरी से सराबोर सैन्य अभ्यर्थियों के लिए न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ हैं।वही अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को चिट्ठी लिखी है।कांग्रेस के कहा है कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम अग्निपथ योजना को वापस लेकर पक्की भर्ती फिर से शुरू करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *