ड्रैगन के आईएसएस से अलग होते ही शुभांशु शुक्ला का वापसी का सफर शुरू

shubhanshu shukla,shubhanshu shukla axiom 4 mission,Axiom 4 Mission,indian astronaut,axiom-4 mission,axiom 4 return,शुभांशु शुक्ला,ISRO,NASA,ISRO Mission,Isro Axiom Mission,Indian astronaut shubhanshu shukla,axiom-4,axiom 4 mission return today,axiom 4 undocking,axiom 4 shubhanshu shukla,shubhanshu shukla spacex,spacex,Falcon-9,भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला,भारतीय अंतरिक्ष यात्री,‘एक्सिओम-4’ मिशन,‘एक्सिओम-4',शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन,अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन,आईएसएस,Shubha

Shubhanshu Shukla Return: ड्रैगन ग्रेस अंतरिक्ष यान के सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अलग होने के साथ शुभांशु शुक्ला और वाणिज्यिक एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी की वापसी यात्रा शुरू हो गई। पिछले 18 दिनों से चारों अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर थे। ड्रैगन अंतरिक्ष यान आईएसएस से भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे अलग हुआ। इसमें मूल कार्यक्रम से 10 मिनट की देरी हुई तथा कक्षीय प्रयोगशाला से दूर जाने के लिए उसने दो बार थ्रस्टर्स चालू किए।

Read also- गलवान संघर्ष के बाद पहली बार चीन पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर,SCO समिट के लिए चीन को दिया समर्थन

शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिटसन, तथा मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू सहित एक्सिओम-4 के चालक दल ने 26 जून को आईएसएस से जुड़ने के बाद से लगभग 76 लाख मील की दूरी तय करते हुए पृथ्वी के चारों ओर लगभग 433 घंटे या 18 दिन में 288 परिक्रमाएं कीं।

Read also- संसद सत्र की रणनीति पर चर्चा को लेकर सोनिया गांधी ने कल बुलाई बैठक

गले मिलने और हाथ मिलाने के बाद, चारों अंतरिक्ष यात्री अनडॉकिंग से लगभग दो घंटे पहले ड्रैगन अंतरिक्ष यान में प्रवेश कर गए, अपने स्पेससूट पहन लिए और भारतीय समयानुसार अपराह्न 2:37 बजे अंतरिक्ष यान को आईएसएस से जोड़ने वाले हैच को बंद कर दिया। रविवार को आईएसएस पर विदाई समारोह में शुक्ला ने कहा, ‘‘जल्दी ही धरती पर मुलाकात करते हैं।’’ राकेश शर्मा के 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा करने के बाद शुक्ला दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *