मणिपुर में विस्थापन की समस्या, घर वापसी पर रोक

Manipur: Displacement problem in Manipur, ban on return home, Manipur, manipur new chief secretary, manipur violence, India News in Hindi, Latest India News Updates, #Manipur, #ManipurNews, #LatestNews, #violenceawareness, #IndiaNews, #LatestUpdates

Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने आंतरिक रूप से विस्थापित लगभग 100 लोगों (आईडीपी) को इंफाल पूर्वी जिले के दोलाईथाबी में अपने गांवों में लौटने से रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि यह किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती उपाय था, लेकिन इन गांवों के निवासी इससे परेशान हैं।

Read Also: राजस्थान में मौसम का अलर्ट! पूर्वी हिस्सों में आज से भारी बारिश की संभावना

दोलाईथाबी निवासी राजकुमार प्रेम सिंह ने कहा कि हम सजीवा के पास राहत शिविरों में रह रहे हैं। हमने दो साल से अधिक समय से दोलाईथाबी स्थित अपने घरों को नहीं देखा है। हमें अपने घरों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी, हम स्वेच्छा से यहां आए हैं। यदि सरकार हमें दो महीने के भीतर वहां जाने की अनुमति नहीं देती है तो हम वहीं आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वी इंफाल जिले में साजिवा के निकट राहत शिविर में रह रहे आईडीपी अपने पैतृक गांवों में लौटने के लिए दोलाईथाबी की ओर बढ़ गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उन्हें दोलाईथाबी से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर पुखाओ तेजपुर के पास रोक दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *