Karnataka Bus Tragedy: कर्नाटक में निजी बस के नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Karnataka Bus Tragedy

Karnataka Bus Tragedy: कर्नाटक के कारवार में एक निजी बस सोमवार तड़के एक पुल से टकराने के बाद नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हुबली निवासी विनायक शिंदे के रूप में हुई है। ये दुर्घटना उत्तर कन्नड़ जिले के अगासुर गांव के पास तड़के लगभग तीन बजे हुई। निजी बस मंगलुरु जा रही थी।

Read Also: Haryana Crime Rate: 433 मोस्ट वांटेड, 248 गैंगस्टर और 792 अपराधी गिरफ्तार, कांग्रेस के आरोपों पर हरियाणा सरकार ने जारी किया क्राइम ग्राफ

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और गड्ढों से बचने की कोशिश में वो वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी पुल से टकराकर पलट गई और नदी में गिर गई। बस में सवार यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचाया गया लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। Karnataka Bus Tragedy

Read Also: Asia Cup Hockey: एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजना चाहता पाकिस्तान

अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक पुरुष यात्री की मौत हो गई और 18 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया और मामले की जांच जारी है……… Karnataka Bus Tragedy

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *