Assam: विश्व शांति के लिए भूटान बनाएगा 108 बौद्ध स्तूप

Assam:

Assam: विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए भूटान 1 नवंबर को गेलेफू में माओ छू नदी के 12 किलोमीटर लंबे हिस्से पर 108 बौद्ध स्तूप बनाएगा। इन स्तूपों को ‘जांगचूब चोर्टेन’ कहा जाता है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए करीब 4,000 स्वयंसेवकों और निर्माण श्रमिकों के जुटने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, इन सभी स्तूपों का निर्माण 14 घंटे के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इनमें बौद्ध भिक्षु, राजनयिक और 20 से अधिक देशों के पर्यटक शामिल होंगे।Assam

Canada: अमेरिका और चीन को टक्कर देने के लिए कनाडा ने एआई कंपनी कोहेर में किया निवेश

असम में, बोड़ोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) और चिरांग जिला प्रशासन ने समथाईबारी-दादगिरी सीमा गलियारे से गेलेफू जाने वाले आगंतुकों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 40 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बीटीसी प्रमुख हाग्रामा मोहिलारी ने गुरुवार को समथाईबारी और दादगिरी में स्वागत द्वारों का उद्घाटन किया। उन्होंने दादगिरी को एक टाउनशिप के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला, जो भूटान के प्रस्तावित ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ के पूरक के रूप में काम करेगी।Assam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *