Indian Cricket: पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वाशिंगटन को भारत का अगला ऑलराउंडर बताया

Indian Cricket

Indian Cricket: भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वाशिंगटन सुंदर में भारत का अगला टेस्ट ऑलराउंडर बनने के सारे गुण हैं। उन्हें लगता है कि वो अच्छे गेंदबाज होने के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज भी हैं।

25 साल के ऑफ स्पिनर ने 2021 में गाबा में यादगार टेस्ट पदार्पण किया था। उन्हें तब से लाल गेंद से खेलने के सीमित मौके मिले हैं। 11 टेस्ट मैचों में, वाशिंगटन ने 545 रन बनाए हैं और 30 विकेट भी लिए हैं। Indian Cricket

Read Also: Patna Hospital Massacre: पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन और गिरफ्तार

शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा, “मुझे हमेशा से वाशिंगटन पसंद था। जब मैंने उसे पहले दिन देखा, तो मैंने कहा कि वह कमाल का खिलाड़ी है। और वह भारत के लिए कई सालों तक एक असली ऑलराउंडर बन सकता है।” Indian Cricket

शास्त्री का मानना है कि उन्हें (Washington Sundar) को लाल गेंद से ज्यादा मैच खेलने चाहिए थे, खासकर घरेलू मैदान पर टर्निंग पिचों पर उसकी बेहतरीन क्षमता को देखते हुए। Indian Cricket

Read Also: Delhi Premier League 2025: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का नेतृत्व करेंगे हर्षित राणा

उन्होंने कहा, “वो अभी सिर्फ 25 साल का है। मुझे लगता है कि उसे और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। भारत में जहां गेंद टर्न ले रही हो, वहां वो घातक साबित हो सकता है, जैसा कि न्यूज़ीलैंड को भारत के खिलाफ खेलते हुए पता चला। उसने अच्छी गेंदबाजी की और वह बल्लेबाजी भी कर सकता है।” Indian Cricket

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *