Uttarakhand: एलपीजी संकट का उत्तराखंड में दिखा असर, गीता कुटीर आश्रम में मुफ्त भोजन सेवा पर मंडराया संकट

Uttarakhand: जहां एक ओर देश कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई में आई रुकावट से जूझ रहा है, वहीं उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में स्थित गीता कुटीर आश्रम के सामने भी एक गंभीर संकट खड़ा हो गया है वो ये कि अब ये आश्रम सैकड़ों साधुओं को मुफ्त भोजन कैसे कराएगा।  Uttarakhand: 

Read Also: Odisha Fire: ओडिशा SCB मेडिकल कॉलेज में आग का ताड़व, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर

आश्रम के अधिकारियों के मुताबिक, उनके पास जितने भी सिलेंडर थे वो पहले ही खत्म हो चुके हैं और रसोई अब कुछ ही बचे हुए सिलेंडरों के सहारे चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द नए सिलेंडर नहीं मुहैया कराए गए गए, तो भंडारे की सेवा को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है।Uttarakhand: 

Read also-Himachal Weather: हिमाचल में बारिश से गिरा तापमान, बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले

आश्रम में रोजाना भोजन करने वाले साधुओं ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि ये सेवा जारी रहे।पांच दशकों से साधुओं को मुफ्त भोजन करा रहे इस आश्रम के लोगों को उम्मीद है कि ये परेशानी जल्द दूर हो जाएगी और ये सेवा बिना किसी परेशानी के जारी रहेगी।Uttarakhand: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *