Himachal Weather: हिमाचल में बारिश से गिरा तापमान, बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले

Himachal Weather:

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को आसमान काले बादलों से ढक गया। बारिश हुई और थोड़े-बहुत ओले भी गिरे। कल तक जिस शहर में दिन में तेज धूप होती थी, रविवार को वहां की दोपहर धुंध भरी थी।

Read also- किस कारण लगी ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में आग? CM माझी ने दिए सख्त आदेश

अचानक बारिश से तापमान काफी गिर गया। लोकप्रिय पहाड़ी पर्यटन स्थल में फिर से ठंड हो गई। बारिश शुरू हुई तो कुछ सैलानी पानी से बचने के लिए भागे, लेकिन कई लोगों ने हल्की बारिश में भीगते हुए मौसम का लुत्फ उठाना मुनासिब समझा।  Himachal Weather: 

मौसम विभाग ने रविवार को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। साथ ही 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत पर असर डालने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की भी संभावना है।Himachal Weather: 

Read also- Tamil Nadu: तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

हिमाचल प्रदेश के मनाली में  हुई बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से इलाके को अपनी चपेट में लिए हुए भीषण गर्मी से राहत दी। मनाली के लोगों का कहना है कि बारिश और ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी खेती के लिए मददगार साबित हो सकती है और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है, लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम खुश्क बना हुआ है।शिमला मौसम विज्ञान स्टेशन ने मंडी और सोलन जिलों में शुक्रवार और शनिवार के लिए लू चलने से लेकर भीषण लू की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *