साहिबगंज में गंगा नदी में नाव पलटने से 1 की मौत, 3 लापता

Jharkhand: 1 dead, 3 missing after boat capsized in Ganga river in Sahibganj

Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार को गंगा नदी में 32 लोगों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये घटना गंगा नदी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महाराजपुर गदाई दियारा इलाके में घटी।    Jharkhand

Read Also: अमेरिका में भारतीय वाणिज्यिक सेवाओं का विस्तार, 8 नए कांसुलर केंद्रों का उद्घाटन

साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, नाव पर 32 लोग सवार थे। 28 लोगों को बचा लिया गया है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लापता हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए 28 गोताखोरों को लगाया गया है। सती ने कहा, हमने लापता लोगों के बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती के लिए भी अनुरोध भेजा है।  Jharkhand

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *