गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के कारण यातायात रहेगा बाधित, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

republic day 2023, january 26, delhi traffic ahead jan 26, delhi traffic, republic day parade rehersal, दिल्ली ट्रैफिक अपडेट

Delhi Traffic Alert: गणतंत्र दिवस को देखते हुए कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है। रिहर्सल के कारण नई दिल्ली के रूटों के ट्रैफिक पर असर पड़ेगा। ट्रैफिक को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शानिवार यानी आज एडवाइजरी जारी की है ताकि ट्रैफिक होने के कारण लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. दिल्ली पुलिस ने एक परामर्श में कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए कर्तव्य पथ पर बिना किसी बाधा के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। ऐसे में कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है।

Read also- जम्मू-कश्मीर में रहस्यमयी बीमारी ने बढ़ाया डर, 16 परिवारों में मातम, एक परिवार के 5 बच्चे मरे

एडवाइजरी में बताया गया है कि 17 से लेकर 21 जनवरी तक लोगों को किन रास्तों पर जाने से बचना है और किन्हें नजरअंदाज करना है।जारी परामर्श में कहा गया है कि 17, 18, 20 और 21 जनवरी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परामर्श के अनुसार, कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागन पर सुबह दस बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक यातायात प्रतिबंध रहेगा।

Read also- हैदराबाद में दुर्लभ बीमारी का इलाज, सऊदी अरब के नवजात की बची जान

परामर्श के अनुसार, उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली और इसके विपरीत जाने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।इसके अलावा पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले लोग रिंग रोड से वंदे मातरम मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। परामर्श में कहा गया है कि विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए आगे उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाना होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *