चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर उनके दिखाए EPIC नंबर को लेकर मांगा जवाब

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav News: चुनाव आयोग ने रविवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से उस मतदाता पहचान पत्र को “जांच के लिए सौंपने” को कहा, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वो “आधिकारिक रूप से जारी नहीं” होने के बावजूद उनके पास है।Tejashwi Yadav News

Read also- दिल्ली में बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष ने शनिवार को ऑनलाइन मतदाता पहचान पत्र संख्या को खोजने के बाद दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम गायब है। हालांकि संबंधित अधिकारियों द्वारा खंडन किए जाने पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मतदाता पहचान पत्र संख्या “बदल” दिया गया है।Tejashwi Yadav News

Read also- दिल्ली में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ फिटनेस कार्यक्रम में शामिल हुए डाकिये

पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लिखे पत्र में पटना सदर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट-सह-दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन अधिकारी ने कहा, “हमारी प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि दो अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने जिस मतदाता पहचान पत्र संख्या का जिक्र किया था, वो आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई थी। इसलिए आप विस्तृत जाँच के लिए मूल मतदाता पहचान पत्र सौंप दें।Tejashwi Yadav News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *