मिसाइल तैनाती पर बड़ा कदम, रूस ने हटाई मिसाइल प्रतिबंध

Russian Missile Deployment: Big step on missile deployment, Russia lifts missile ban

Russian Missile Deployment: रूस ने सोमवार 4 अगस्त को घोषणा की कि वह मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती पर खुद की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध से हट रहा है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों को रूसी तटों के करीब तैनात करने के आदेश के बाद उठाया गया है, जिससे शीत युद्ध काल के दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच तनाव बढ़ गया है।

Read Also: CM रेखा का स्वच्छता मिशन! संजय बस्ती में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान में हुईं शामिल

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूस अब मध्यम और कम दूरी की मिसाइलों (आईएनएफ) की तैनाती पर खुद की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों से बंधा हुआ नहीं है, क्योंकि इस प्रतिबंध को बनाए रखने की शर्तें खत्म हो गई हैं। वर्ष 1987 में तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित ‘इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर’ (आईएनएफ) संधि हुई थी जो 500 से 5,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले मिसाइल लॉन्चर, जमीन से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों की तैनाती की अनुमति नहीं देती थी। अमेरिका इस संधि से वर्ष 2019 में ही बाहर हो गया था। Russian Missile Deployment

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *