राहुल गांधी का वार, “8400 करोड़ के हवाई जहाज़ में घूमते हैं पीएम”- किसे मिले अच्छे दिन?

नई दिल्ली (रिपोर्ट- तरुण कालरा): भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, देश के जवान भयंकर सर्दी में साधारण टेंट में गुज़ारा करते हुए भी चीन के आक्रमण का डटकर मुक़ाबला करते हैं। जबकि देश के PM 8400 करोड़ के हवाई जहाज़ में घूमते हैं और चीन का नाम तक लेने से डरते हैं। a

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा पर तनाव का मुद्दा उठाया। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीवीआईपी चॉपर और भयंकर ठंड में भी अपने काम को अंजाम दे रहे सैनिकों की स्थिति की तुलना करते हुए सवाल किया कि अच्छे दिन किसे मिले। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर करते हुए यह सवाल उठाया।

“8400 करोड़ के हवाई जहाज में घूमते हैं पीएम…”

उन्होंने लिखा, की देश के जवान भयंकर सर्दी में साधारण टेंट में गुजारा करते हुए भी चीन के आक्रमण का डटकर मुकाबला करते हैं। जबकि देश के पीएम 8400 करोड़ के हवाई जहाज में घूमते हैं और चीन का नाम तक लेने से डरते हैं। किसे मिले अच्छे दिन? कुछ दिन पहले ही वीवीआईपी विमान एयर इंडिया वन अमेरिका से दिल्ली पहुंचा है। इसका इस्तेमाल राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे। ये अत्याधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है जो हवा में ऑडियो-वीडियो कम्युनिकेशन करने में सक्षम है।

Also Read- कमलनाथ के ‘आइटम’ शब्द पर चुनाव आयोग का एक्शन, स्टार प्रचारक का दर्जा छीना

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे दो विमानों की लागत करीब 8400 करोड़ रुपये आई है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में जिस समाचार रिपोर्ट को साझा किया है, उसमें कहा गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी भारतीय क्षेत्र में और आगे बढ़ आई है। यह समाचार लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के पूर्व सांसद थुप्सतान छेवांग के हवाले से लिखा गया था।
हालांकि, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इस समाचार रिपोर्ट को गलत करार दिया है। पीआईबी के ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक से इस संबंध में एक ट्वीट किया गया था। इसमें कहा गया था कि यह समाचार रिपोर्ट फर्जी है और भारतीय सेना ने इसका पूरी तरह से खंडन किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *