दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में 20 सवारियों की लिमिट खत्म

नई दिल्ली– दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को अंतर-राज्यीय बस सेवाएं शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में 20 सवारी की लिमिट को भी खत्म कर दिया है। बता दें कि एलजी ने यात्रियों की संख्या 20 से बढ़ाकर कुल सीटों की क्षमता तक करने के सरकार के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।


त्यौहारी सीजन को देखते हुए उप राज्यपाल ने दिल्लीवासियों के लिए ये राहत दी है। अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में उसकी पूरी सिटिंग कपैसिटी के हिसाब से सवारियां सफर कर सकेंगी। इसके लिए शनिवार को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर (SOP) जारी किया जाएगा ।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने बसों में 20 सवारियों की लिमिट को खत्म करने के लिए उपराज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा था जिसे उन्होंने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा इंटरस्टेट बस सेवाओं की बहाली व बसों में 20 सवारियों की लिमिट को खत्म करने के संबंध में शनिवार को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेजर (SOP) जारी किया जाएगा।

Also Read- दिल्ली के प्रदूषण में हुई बढ़ोतरी, 400 के ऊपर पहुंचा Air Quality Index

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की जिसके इस्तेमाल से लोग प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी सरकार को दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए सरकार सभी को इस अभियान में शामिल करना चाहती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *