कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ जारी

Voter Adhikar Yatra:

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कई इंडिया ब्लॉक नेताओं ने दूसरे दिन भी अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ जारी रखी।बिहार के कुटुंबा से शुरू होकर ये यात्रा सोमवार शाम गया पहुंचने की उम्मीद है।सासाराम से 1,300 किलोमीटर की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू करते हुए राहुल गांधी ने रविवार को चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ मिलीभगत करके चुनावों में “चोरी” करने का आरोप लगाया था।Voter Adhikar Yatra: 

Read also- Delhi: द्वारका में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

उन्होंने कहा था कि इंडिया ब्लॉक मतदाता सूची में हेराफेरी करके बिहार चुनावों में धांधली करने की उनकी साजिश को कामयाब नहीं होने देगा।16 दिनों के बाद ये यात्रा एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ खत्म होगी।इस यात्रा में पैदल के साथ वाहनों से लोग चल रहे हैं। लोकसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी ऐसा हुआ था।Voter Adhikar Yatra: 

Read also- Delhi Weather: बारिस होने से सुधरी दिल्ली-NCR की आबोहवा, धुल गया प्रदूषण

ये यात्रा औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगीVoter Adhikar Yatra: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *