LPG Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ, रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

LPG Price Hike: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण ऊर्जा लागत में वृद्धि के मद्देनजर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 60 रुपये, 114 रुपये और 50 पैसे का का इजाफा हुआ है। इस इजाफे से कई शहरों के उपभोक्ताओं को चिंता हो गई है। जबलपुर के लोगों का कहना है कि इससे उनका पहले से ही तंग मासिक बजट बिगड़ सकता है।जयपुर और लखनऊ के निवासियों ने भी इसी तरह की चिंताएं जाहिर कीं। कई लोगों को आशंका है कि इस बढ़ोतरी से अन्य चीजों और सेवाओं की लागत भी बढ़ सकती है। LPG Price Hike:

Read Also:  Priyank Kharge: कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

झारखंड के बोकारो शहर में कुछ घरेलू महिलाओं का कहना है कि इस बढ़ोतरी से घरेलू खर्चों का प्रबंधन करना और भी मुश्किल हो जाएगा।अयोध्या में एक स्थानीय गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि संशोधित कीमतें शनिवार से लागू हो गई हैं, जबकि आउटलेट पर आने वाले उपभोक्ताओं ने अपने दैनिक खर्चों पर बढ़ते बोझ के बारे में बताया। LPG Price Hike:

Read Also: Badshah News: टटीरी’ गाने पर संगीतकार बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, हरियाणा पुलिस ने जारी किया नोटिस

उद्योग जगत के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई भारी वृद्धि के चलते यह बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने आगे कहा कि इस नयी बढ़ोतरी के बावजूद, भारत में खाना पकाने की गैस कई पड़ोसी देशों की तुलना में सस्ती है। 11 महीनों में यह दूसरी बार है, जब कीमतें बढ़ाई गई हैं। इससे पहले, पिछले साल अप्रैल में कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *