Tariff King: टैरिफ के मामले में भारत ‘महाराज’ है – पीटर नवारो

Tariff King

Tariff King: व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक और आलोचना करते हुए कहा है कि भारत टैरिफ के मामले में “महाराज” है और वो रियायती रूसी कच्चे तेल का इस्तेमाल करके “मुनाफाखोरी की योजना” चला रहा है। Tariff King

नवारो की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के साथ ऊर्जा संबंधों को लेकर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारत की आलोचना का जवाब दिया और कहा कि अमेरिका ने खुद नई दिल्ली से रूसी तेल खरीदकर वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने में मदद करने का अनुरोध किया था। Tariff King

Read Also: Kolkata Metro: कोलकाता में आज PM मोदी करेंगे तीन नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार ने इस बात पर भी चर्चा की कि कैसे भारत चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ “घनिष्ठता” बढ़ा रहा है। इससे पहले नवारो ने भारत पर प्रतिबंधित कच्चे तेल को उच्च मूल्य वाले निर्यात में बदलकर रूसी तेल के लिए एक वैश्विक ‘क्लियरिंग हाउस’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया। Tariff King

नवारो ने कहा था, ‘‘रूसी कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता अवसरवादी है और पुतिन की युद्ध अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने के दुनिया के प्रयासों के लिए बेहद नुकसादनदायक है।’’ Tariff King

Read Also: Gangster Connections: ब्रिटेन के गैंगस्टर से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति अमृतसर से गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर देने के बाद, नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंधों में खटास आ गई है। इसमें रूस से कच्चे तेल की भारत की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। Tariff King

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *