न्यूयॉर्क में अंतरराज्यीय राजमार्ग पर बस पलटने से एक भारतीय समेत 5 लोगों की मौत

America: 5 people including an Indian died when a bus overturned on an interstate highway in New York

America: नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक बस के अंतरराज्यीय राजमार्ग पर पलटने से उसमें सवार एक भारतीय समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस में भारतीय और चीनी नागरिकों समेत कुल 54 लोग सवार थे।  America

Read Also: जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश, जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान बिहार के शंकर कुमार झा (65), ईस्ट ब्रंसविक, न्यू जर्सी की पिंकी चांगरानी (60), बीजिंग, चीन के झी होंगझुओ (22), न्यू जर्सी के झांग शियाओलान (55) और जियान मिंगली (56) के रूप में हुई है। प्रांतीय पुलिस के प्रमुख आंद्रे रे ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह हादसा दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे न्यूयॉर्क के पेमब्रोक इलाके में अंतरराज्यीय राजमार्ग-90 पर हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि चालक का ध्यान भटक गया, जिससे उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हालांकि, रे ने यह नहीं बताया कि चालक का ध्यान भटकने की वजह क्या थी। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Read Also: सतना में जहर खाने से मां संग दो बेटियों की मौत, बेटे की हालत गंभीर

हादसे के दौरान कई लोग बस से बाहर गिर गए। पांच वयस्क यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें बचा लिया गया। कई घायलों को अस्पताल लेजाया गया। रे ने बताया कि ऐसा नहीं लगता कि अन्य किसी व्यक्ति को जानलेवा चोटें आई हैं। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने एक्स पर कहा कि उन्हें दुखद टूर बस दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है और उनका कार्यालय पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।  America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *