Gujarat: सूरत में कपड़ा फैक्ट्री में विस्फोट से आग लगने से दो मजदूरों की मौत, 20 घायल

Gujarat: गुजरात के सूरत जिले में सोमवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आग लग गई। इसमें कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।इनमें दो श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।उप-मंडल मजिस्ट्रेट वी.के. पिपलिया ने बताया कि यह घटना दोपहर में जोलवा गांव स्थित संतोष टेक्सटाइल मिल में एक रासायनिक ड्रम में विस्फोट के बाद हुई।Gujarat:

Read also-  SCO Summit: मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान आतंकवाद पर जताई चिंता

पिपलिया ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, “विस्फोट के कारण आग लग गई, जिससे दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। उनका सूरत के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।”उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है।अस्पताल में भर्ती 20 श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है। आग बुझाने के लिए कम से कम 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।Gujarat:

Read also- Dehradun: उत्तराखंड में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, बरतें सावधानी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *