Bihar: पटना में हुआ वोटर अधिकार यात्रा का समापन, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव, खरगे-सोरेन ने…

Bihar: बिहार की राजधानी पटना में आज राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के साथ ही आगामी विधानसभा के चुनावी कैंपेन की भी शुरूआत हो गयी है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से ‘गांधी से अंबेडकर मार्च’ आज महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ।यह मार्च गांधी मैदान से नेहरू पथ होते हुए बाबासाहेब अंबेडकर पार्क तक जाना था, लेकिन प्रशासन ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर इसे रोकने की कोशिश की। फिर भी, भारी जनसमूह और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने इस समापन को ऐतिहासिक बना दिया।Bihar:

Read also- Women’s World Cup: ICC का बड़ा ऐलान, महिला विश्व कप विजेता टीम को मिलेगी 40 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई प्रमुख नेताओं ने केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है।राहुल गांधी ने कहा कि “यह यात्रा सिर्फ बिहार की नहीं, पूरे देश की आवाज है। बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर वोटर लिस्ट से 65 लाख लोगों के नाम हटा रहे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह वोट की चोरी नहीं, बल्कि आपके अधिकार, आरक्षण और रोजगार की चोरी है। यह क्रांति बिहार से शुरू होकर पूरे देश में फैलेगी। राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी का मतलब अधिकार, आरक्षण और रोजगार की चोरी है।  Bihar: 

Read also- Afghanistan: भूकंप से थर्राया अफगानिस्तान, 800 की मौत…. 6.0 रही भूकंप की तीव्रता

तेजस्वी यादव ने कहा कि “यह यात्रा एक आंदोलन बन चुकी है। बिहार की जनता अब जाग चुकी है। वही यात्रा के समापन पर खरगे ने कहा कि “यह यात्रा बिहार के लोगों की ताकत का प्रतीक है। हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।बीजेपी की साजिशों को जनता करारा जवाब देगी।”झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “बिहार और झारखंड के लोग एकजुट होकर बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे। यह यात्रा सिर्फ वोट की नहीं, बल्कि हक और सम्मान की लड़ाई है।दरअसल इस यात्रा का मकसद बिहार में चुनाव आयोग के SIR और वोटर धांधली के खिलाफ जनता को जागरूक करना रहा।Bihar: 

इंडिया गठबंधन ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के तहत दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। बहरहाल इस यात्रा के जरिये इंडिया गठबंधन ने दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों को जोड़ने की कोशिश की हैं, जिसे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े सियासी दांव के रूप में देखा जा रहा है।SIR और वोटर धांधली के खिलाफ 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई इस यात्रा ने 23 जिलों और करीब 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर 100 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रो को कवर किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *