AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए राहत सामग्री भेजी

Punjab:

Punjab: आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली से बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पहली खेप की अगुवाई कर रहे थे।आम आदमी पार्टी के नेता भारद्वाज ने कहा, “हम दिल्ली से पंजाब के लिए राहत सामग्री की पहली खेप भेज रहे हैं।Punjab:

Read also- Virat Kohli: बेंगलुरू भगदड़ पर छलका विराट कोहली का दर्द, बोले- सबसे खुशी का पल दर्दनाक बना

अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मैं भी इन सामानों के साथ जा रहा हूं।दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एएपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं। दिल्ली से हर रोज हमारे नेता, विधायक, सांसद और आम लोग भी ट्रकों में राहत सामग्री लेकर पंजाब जाएंगे और वहां सेवाएं देंगे।”Punjab:

उन्होंने आगे कहा, “कई आरडब्ल्यूए और कारोबारी भी अपनी तरफ से योगदान दे रहे हैं। पूरे देश से लोग पंजाब का साथ दे रहे हैं। पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।”एएपी के पंजाब प्रमुख मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए ‘खुले दिल’ से आगे आ रहे हैं।उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “आज (बुधवार) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री के साथ पंजाब पहुंच रहे हैं।”पंजाब पिछले कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।Punjab:

Read also- पंजाब में आसमानी आफत से बुरा हाल, सेना ने बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर में तेज किया बचाव कार्य

अब तक बाढ़ से 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।राज्य सरकार के बुलेटिन के मुताबिक, शुरू में 12 जिले बाढ़ की चपेट में थे, लेकिन अब सभी 23 जिलों को प्रभावित घोषित कर दिया गया है।Punjab:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *