असम में जासूसी के आरोप में भारतीय वायु सेना का सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार

Assam: Retired Indian Air Force soldier arrested on charges of espionage in Assam

Assam: असम के सोनितपुर जिले में पाकिस्तानी जासूसों से कथित संबंधों के आरोप में भारतीय वायु सेना के एक सेवानिवृत्त जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार यानी आज 13 दिसंबर को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिचरण भूमिज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी जासूस के साथ संवेदनशील दस्तावेज और जानकारी साझा की थी।

Read Also: हिमाचल प्रदेश: जे.पी. नड्डा ने शिमला में राज्य कार्यालय की रखी आधारशिला

पुलिस ने उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। भूमिज ने बताया कि उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, हालांकि कुछ डेटा को ‘डिलीट’ किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोनितपुर के एएसपी हरिचरण भूमिज ने बताया कि हमें एक सूचना मिली थी कि कुलेंद्र शर्मा पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव से जुड़ा हुआ है। हम उसे पुलिस स्टेशन ले गए और उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया। शुरुआती जांच में हमें कुछ ऐसे दस्तावेज मिले जो उसने किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर किए थे। हम रिसीवर की असलियत जानने के लिए आगे जांच कर रहे हैं। कुलेंद्र शर्मा 2002 में भारतीय वायु सेना, तेजपुर से जूनियर वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत हुए थे। Assam Assam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *