Kangra: हिमाचल प्रदेश मे बारिश से कोहराम, 1300 से ज्यादा सड़कें बंद…IMD ने जारी किया अलर्ट

Kangra:

Kangra: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई। इससे चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 1,300 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं।स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ऊना और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। Kangra

Read also- Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, यमुना बाजार पानी में डूबा…प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

गया है।कुल्लू के ढालपुर में बारिश के बाद एक मकान ढहने से मलबे में दबेे एक पुरुष और एक महिला को बचाया गया। हालांकि घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में कोचिंग सेंटर और नर्सिंग संस्थानों सहित सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक मानसून सीजन शुरू होने के बाद से बारिश से जुड़े हादसों और सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 340 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग लापता
हैं।Kangra

Read also- मोगा और फिरोजपुर में भारी बारिश! ओवरफ्लो सतलुज नदी, कई गांव हुए जलमग्न

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से, राज्य में 95 बार अचानक बाढ़, 45 बार बादल फटने और 121 बड़े भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में अब तक राज्य को 3,523 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।Kangra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *