Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी में धमाके से एक व्यक्ति की मौत, कई मजदूर घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गुरुवार आधी रात के बाद एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके में एक शख्स की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव्स की आरडीएक्स इकाई में देर रात करीब 12.30 बजे विस्फोट हुआ।Maharashtra:

Read also- Kangra: हिमाचल प्रदेश मे बारिश से कोहराम, 1300 से ज्यादा सड़कें बंद…IMD ने जारी किया अलर्ट

पुलिस के मुताबिक धमाके में 25 साल के एक शख्स की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।Maharashtra:

Read also- Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, यमुना बाजार पानी में डूबा…प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार  फैक्ट्री विस्फोटक बनाने के लिए जानी जाती है और इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं. पुलिस के अनुसार, ये घटना इस साल का पहला बड़ा धमाका है. इससे पहले 17 दिसंबर 2023 को इसी कंपनी में विस्फोट हुआ था। जिसमें कई लोग घायल हुए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *