Haryana सीएम नायब सिंह सैनी के गुजरात दौरे के दौरान हरियाणा में निवेश के लिए कुल 50 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी सामने आई है। डिफेंस, रियल एस्टेट, ऑयल एंड गैस, सेमीकंडक्टर और फूड प्रोसेसिंग सहित कई क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
News Desk : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुजरात दौरे के दूसरे दिन निवेश को लेकर कई अहम घोषणाएं की गईं। दी गई जानकारी के मुताबिक, पूरे दौरे के दौरान हरियाणा में निवेश के लिए कुल 50,000 करोड़ रुपये के MoU साइन हुए। इनमें डिफेंस, रियल एस्टेट और ऑयल एंड गैस क्षेत्र में लगभग 25,000 करोड़ रुपये के समझौते शामिल हैं। इसके अलावा सेमीकंडक्टर क्षेत्र की कंपनियों से 2,900 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जबकि एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में 1,400 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी। दौरे के पहले दिन सूरत में करीब 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से जुड़े MoU किए गए थे। कंप्रेस्ड बायोगैस और सिविल एविएशन क्षेत्रों में भी निवेश के लिए समझौते किए गए।Haryana
READ ALSO- Gujrat के कारोबारियों को CM सैनी का न्योता, हरियाणा में निवेश से 10 लाख रोजगार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना और उद्योगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा इसमें महत्वपूर्ण भागीदार बनेगा। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे। सरकार का जोर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और राज्य में कारोबार के विस्तार की संभावनाएं बढ़ाने पर है।Haryana
READ ALSO- Share Market में Jio की ब्लॉकबस्टर एंट्री, लिस्ट होते ही रिलायंस के बाद दूसरे नंबर पर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर भी गुजरात के उद्यमियों के साथ संवाद की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि गुजरात की उद्यमशीलता और हरियाणा की औद्योगिक क्षमता मिलकर समृद्धि का नया अध्याय लिख सकती हैं। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को अपने कारोबार के अगले विस्तार में हरियाणा को शामिल करने और नई औद्योगिक साझेदारियां तलाशने का आमंत्रण दिया। उन्होंने दोहराया कि राज्य का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करना और 10 लाख रोजगार अवसर पैदा करना है। सैनी ने उद्यमियों को अप्रैल 2027 में प्रस्तावित ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया। Haryana
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

