Indian Cricket: भारतीय टीम की जर्सी प्रायोजन की दरों में BCCI ने की बढ़ोतरी

Indian Cricket

Indian Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को अब प्रायोजित करना और महंगा हो जाएगा क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए दाम प्रति मैच 3.5 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय टूर्नामेंट में प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये कर दिए हैं। Indian Cricket

‘क्रिकबज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार , नई दरें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा स्वीकृत और आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं पर लागू होंगी। रिपोर्ट में उद्योग से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ये आंकड़े मौजूदा दरों से थोड़े ज्यादा हैं। पहले द्विपक्षीय मैचों के लिए 3.17 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय मैचों के लिए 1.12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता था।

ये बदलाव ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम , 2025 के आने के बाद ‘ ड्रीम 11’ के जर्सी प्रायोजक के रूप में हटने के बाद हुआ है।सरकार द्वारा हाल ही में पारित ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन अधिनियम , 2025 के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रमुख प्रायोजक ड्रीम 11 का अनुबंध रद्द कर दिया। Indian Cricket

Read Also: Bollywood Buzz: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग हुई पूरी

ये संशोधन आगामी एशिया कप के समाप्त होने के बाद ही लागू होगा। BCCI को हालांकि 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होने का अनुमान है। बोली के परिणाम के आधार पर अंतिम आंकड़ा अधिक भी हो सकता है। नई दरें आगामी एशिया कप के बाद से प्रभावी होंगी। बीसीसीआई संभावित रूप से प्रति मैच 400 करोड़ रुपये से अधिक कमा सकता है। अंतिम आंकड़ा हालांकि बोली के परिणाम के आधार पर अधिक हो सकता है। Indian Cricket

ड्रीम 11 के हटने के बाद भारतीय टीम के मुख्य प्रायोजक अधिकारों के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को बोलियां आमंत्रित कीं। BCCI की विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ बोली लगाने वाले (जिसमें उसके समूह की कोई भी कंपनी शामिल है) को भारत में या दुनिया में कहीं भी ऑनलाइन मनी गेमिंग , सट्टेबाजी या जुआ या इसी तरह की सेवाओं में संलग्न नहीं होना चाहिए, भारत में किसी भी व्यक्ति को कोई ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाजी या जुआ या इसी तरह की सेवाएं प्रदान नहीं करनी चाहिए  और भारत में सट्टेबाजी या जुए में संलग्न किसी भी व्यक्ति में कोई निवेश या स्वामित्व हित नहीं होना चाहिए ।’’

Read Also: Delhi: NDRF ने युद्धस्तर पर तेज लिए बचाव अभियान, मदनपुर खादर में फंसे लोगों को बचाया

भारतीय टीम UAE में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में बिना किसी मुख्य प्रायोजक के खेलेगी , क्योंकि बोर्ड ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की है। ड्रीम 11 ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 के कारण अपने वास्तविक धन से जुड़े ऑनलाइन गेम को बंद कर दिया है। Indian Cricket

इस अधिनियम में कहा गया है, ‘‘कोई भी व्यक्ति वास्तविक धन से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग सेवाओं की पेशकश , सहायता , उकसाने या उसमें शामिल होने में संलग्न नहीं होगा और न ही किसी ऐसे विज्ञापन में शामिल होगा जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी व्यक्ति को कोई भी ऑनलाइन मनी गेम खेलने के लिए बढ़ावा देता हो।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *