Bollywood Buzz: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग हुई पूरी

Bollywood Buzz

Bollywood Buzz: अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपनी आगामी फिल्म ‘तु मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तु मेरी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्ममेकर करण जौहर की प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ने इस खबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साझा किया, जिसमें फिल्म के सेट से एक वीडियो भी शामिल था।

स्टूडियो ने लिखा, “लाइट्स, कैमरा एंड इट्स अ रैप! ये एक यात्रा और भी बहुत कुछ रही- जल्द ही थिएटर्स में मिलेंगे! #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri।” Bollywood Buzz

Read Also: Entertainment: बिग बॉस में फिर मचा घमासान, नेहल चूडासमा पर भड़कीं अशनूर कौर….

‘तु मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तु मेरी’ के निर्देशक समीर विद्वंस हैं, जिन्होंने पहले आर्यन की 2023 हिट फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का निर्देशन किया था। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की और इस अनुभव को एक “अविस्मरणीय, मजेदार रोमांचक यात्रा” बताया। Bollywood Buzz

उन्होंने लिखा, “अविस्मरणीय, मजेदार, सुपर-फास्ट रोलर-कोस्टर राइड #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri का अंत हो गया क्योंकि हमने Day 57 पर फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली।” आर्यन ने विद्वंस, प्रोड्यूसर्स शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी को-स्टार अनन्या पांडे की परफॉर्मेंस की भी प्रशंसा की।

Read Also: Ladakh: आर्मी एविएशन ने ला दर्रे में फंसे दक्षिण कोरिया नागरिकों को सुरक्षित बचाया

आर्यन ने कहा, “मेरी प्यारी @ananyapanday, इतने शानदार को-स्टार बनने के लिए धन्यवाद। TMMT में आपने जो जीवंतता दिखाई, वो कोई और नहीं दिखा सकता था। आपके साथ काम करना हमेशा एक शुद्ध आनंद है।”

अभिनेता ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले दिग्गज जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता का भी मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद किया और पूरी क्रू की मेहनत की सराहना की। उन्होंने पोस्ट को समाप्त करते हुए लिखा, “हर उस क्रू मेंबर के लिए जो दिन-रात मेहनत करके हमारी दुनिया को जीवंत बनाता रहा- ये आपके लिए है। मैं इंतजार नहीं कर सकता कि आप सभी हंसें, मुस्कुराएं और प्यार में पड़ें। थिएटर्स में मिलते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *