BRICS: विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले सप्ताह ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा आयोजित ‘ब्रिक्स’ समूह के एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य ट्रंप प्रशासन के ‘टैरिफ’ विवाद से निपटने के लिए एक साझा दृष्टिकोण तैयार करना और वाशिंगटन की व्यापार नीतियों के कारण उत्पन्न व्यवधानों पर चर्चा करना है।ब्राजील वर्तमान में ‘ब्रिक्स’ का अध्यक्ष है। इस दस सदस्यीय समूह में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं।BRICS
Read also- Punjab: मोगा में सब्जियों की कीमतें आसमान पर, बाढ़ से पंजाब में मची तबाही
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया, “ब्रिक्स के ब्राजीलियाई अध्यक्ष ने आठ सितंबर को एक वर्चुअल (डिजिटल) बैठक बुलाई है।’’जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “हमारी ओर से विदेश मंत्री ही (बैठक में) भाग लेंगे।”BRICS
Read also- Delhi: दिल्ली में घट रहा यमुना का जलस्तर, लेकिन कई इलाके अब भी जलमग्न
लूला ने सात अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया था।अमेरिका ने भारत की तरह ब्राजील के निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया। ब्राजील से मिली खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति ‘ब्रिक्स’ वर्चुअल शिखर सम्मेलन में ‘टैरिफ’ मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।BRICS
