Rajasthan: जयपुर में जर्जर मकान ढहने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, पांच घायल

Rajasthan: 

Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में एक मकान ढहने से पिता-पुत्री की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार देर रात सुभाष चौक सर्किल के पास हुआ।जिस मकान में यह हादसा हुआ उसमें 19 लोग किराए पर रहते हैं।

Read also-BRICS: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण मकान का जर्जर होना और लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा है।सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन व अन्य टीम मौके पर पहुंचीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी सुनीता घायल है। इनके अलावा चार लोगों का अस्पताल में भर्ती करवाया गया है Rajasthan

Read also- Punjab: मोगा में सब्जियों की कीमतें आसमान पर, बाढ़ से पंजाब में मची तबाही

अमित शर्मा, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, जयपुर-  देखिए, सुभाष चौक में एक पुरानी बिल्डिंग थी, जिसमें अभी वर्षा की वजह से उसने सीलन रही होगी और उस बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें करीब सात आदमी इंजर्ड हुए हैं, जिसमें से दो की डेथ हो गई और पांच जो हैं उनका इलाज अभी चल रहा है हॉस्पिटल में।“Rajasthan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *