Tata Motor: टाटा मोटर्स का बड़ा ऐलान, 22 सितंबर से सस्ते होगे वाहन

Tata Motor: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह जीएसटी दर में हुई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने के इरादे से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 65,000 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की कटौती करेगी।कंपनी ने कहा कि यात्री वाहनों की कीमतों में यह कटौती 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी।कंपनी का यह फैसला जीएसटी परिषद के बुधवार को लिए गए फैसले के अनुरूप है। इसमें यात्री वाहनों के लिए कर की दरों में कटौती का फैसला किया गया था।Tata Motor:

Read also- Gujarat: गुजरात में बारिश और बाढ़ से जनजीवन बदहाल, IMD ने जारी किया अलर्ट

मुंबई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की छोटी कार टियागो अब 75,000 रुपये सस्ती हो जाएगी जबकि टिगोर के दाम में 80,000 रुपये और अल्ट्रोज के दाम में 1.10 लाख रुपये की कटौती होने जा रही है।इसी तरह कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘पंच’ की कीमत 85,000 रुपये और नेक्सॉन की कीमत 1.55 लाख रुपये तक घट जाएगी। कंपनी के मिड-साइज मॉडल ‘कर्व’ की कीमत में 65,000 रुपये की कमी होगी।वहीं, प्रीमियम एसयूवी मॉडल ‘हैरियर’ और ‘सफारी’ की कीमतों में क्रमशः 1.4 लाख रुपये और 1.45 लाख रुपये तक की कटौती की जाएगी।Tata Motor: 

Read also- Cricket: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली बोली- वनडे विश्व कप में हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण, वित्त मंत्री की मंशा और हमारी ‘ग्राहक प्रथम’ नीति के अनुरूप, टाटा मोटर्स इस कर सुधार का पूरा लाभ ग्राहकों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’चंद्रा ने कहा कि जीएसटी कटौती से टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कारें और एसयूवी ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आएंगी, जिससे पहली बार वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को मदद मिलेगी और नए युग के परिवहन की तरफ बदलाव को गति मिलेगी।Tata Motor:

नई कर व्यवस्था के तहत 1,200 सीसी तक के पेट्रोल, एलपीजी एवं सीएनजी वाहन और 1,500 सीसी तक के डीजल वाहन (लंबाई 4,000 मिमी से कम) 18 प्रतिशत की दर से कराधान में आएंगे।हालांकि 1,200 सीसी से अधिक इंजन क्षमता और 4,000 मिमी से लंबी गाड़ियों पर 40 प्रतिशत का कर लगेगा। जीएसटी परिषद का यह फैसला 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होने वाला है।Tata Motor:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *