Wayanad Bypoll: केरल रैली में गरजी प्रियंका गांधी वाड्रा, CM पिनाराई विजयन को दी ये नसीहत

Kerala Politics:

Kerala Politics: केरल के वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को नेताओं से लोगों के विकास और उन मुद्दों पर चर्चा करने का आग्रह किया जो वास्तव में उनके लिए मायने रखते हैं।उनकी ये टिप्पणी केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की ओर से कांग्रेस पर अभ्रद बयान करने के बाद आई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से वायनाड लोकसभा उप-चुनाव लड़ रही हैं।

Read also- CM नायब सैनी और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कुरुक्षेत्र में आयोजित आर्य महासम्मेलन में की शिरकत

मंदिर में किए दर्शन – कांग्रेस महासचिव और यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने रविवार को प्रसिद्ध थिरुनेल्ली महाविष्णु मंदिर में दर्शन करके वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अपने अभियान के आखिरी फेज की शुरुआत की।उप-चुनाव 13 नवंबर को होगा और प्रचार सोमवार को समाप्त होगा।

Read also- Delhi: कांग्रेस की न्याय यात्रा का तीसरा दिन आज, यात्रा में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़

नव्या हरिदास से मुकाबला – चर्चाएं विकास और उन मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए जो वास्तव में मायने रखते हैं। बेरोजगारी और महंगाई… ऐसी कई वास्तविक समस्याएं हैं जिनका लोग सामना कर रहे हैं। क्या हमें इस पर चर्चा करनी चाहिए या नकारात्मकता फैलानी चाहिए ।प्रियंका गांधी ने कहा, “जिस तरह से लोग मेरा स्वागत कर रहे हैं। मुझे प्यार और स्नेह दे रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। ये मेरे लिए काफी है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस सीट को छोड़ने के बाद वायनाड लोकसभा सीट पर उप-चुनाव हो रहा है। यूडीएफ ने इस सीट से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी की नव्या हरिदास से है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *